ये 3 ड्राई फ्रूट्स खाकर पुरुष बढ़ा सकते हैं स्पर्म काउंट, फर्टिलिटी और स्टैमिना भी बेहतर होंगे

ये 3 ड्राई फ्रूट्स खाकर पुरुष बढ़ा सकते हैं स्पर्म काउंट, फर्टिलिटी और स्टैमिना भी बेहतर होंगे

सेहतराग टीम

एक पुरुष के यौन संबंध का बेहतर होना स्पर्म काउंट और स्पर्म क्वालिटी दोनों पर निर्भर होता है। सीधे तौर कहें तो पुरुषों के स्वस्थ और आनंदमय जीवन के लिए स्पर्म काउंट और स्पर्म क्वालिटी दोनों ही बहुत मायने रखते हैं। आज के समय ऐसे पुरुषों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है स्पर्म काउंट तेजी से घटने लगा है। आज के समय शादी-शुदा जोड़ों के बच्चे न होने के पीछे की एक वजह यह भी है। इसे इसे ही पुरुष बांझपन यानी मेल इंफर्टिलिटी कहा जाता है। अक्सर एक्सपर्ट ऐसा होने की वजह गलत खानपान और गलत लाइफस्टाइल को मानते हैं। ऐसे में अगर कुछ खास चीजों का सेवन किया जाए तो कुछ ही समय में पुरुष अपनी शारीरिक और यौन कमजोरी दोनों को दूर कर सकते हैं, साथ ही स्पर्म क्वालिटी और काउंट बढ़ा सकते हैं। यही नहीं अपने स्टैमिना में भी खास बढ़ोतरी कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में बाताएंगे, जो पुरुषों का स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद करते हैं।

पढ़ें- ये हर्बल तेल कर सकते हैं इरेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज

सूखे अंजीर

सूखे हुए अंजीर के सेवन से भी पुरुषों की फर्टिलिटी बेहतर होती है और उनका स्पर्म काउंट बढ़ता है। अंजीर को विटामिन्स और मिनरल्स से भरा हुआ सबसे पौष्टिक फल माना जाता है।

अंजीर की खास बात ये है कि इसमें विटामिन B6, पैंटोथेनिक एसिड और कॉपर बहुत अच्छी मात्रा में होता है। इसके अलावा फाइबर का भी अंजीर अच्छा स्रोत है, इसलिए इसके सेवन से फर्टिलिटी बढ़ती है।

सूखी हुई अंजीर खाने से पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या में वृद्धि होती है और मोटिलिटी बढ़ती है। आप अंजीर को भी स्नैक्स के टाइम पर खा सकते हैं।

किशमिश

किशमिश अंगूर का दूसरा रूप होता है, ये तो सभी जानते होंगे। पर किशमिश अंगूर से ज्यादा पौष्टिक और फायदेमंद होते हैं। इसका कारण यह है कि सुखाने के दौरान किशमिश में एनर्जी, विटामिन्स, इलेक्ट्रोलाइट्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स कंसंट्रेट हो जाते हैं।

किशमिश में विटामिन A की मात्रा बहुत अच्छी होती है, जिसके कारण ये पुरुषों की तमाम समस्याओं में फायदेमंद होता है। रोजाना किशमिश का सेवन करने से पुरुषों का स्पर्म काउंट बढ़ता है और स्पर्म की क्वलिटी भी बढ़ती है।

इसके अलावा किशमिश के सेवन से पुरुषों के स्पर्म की मोटिलिटी ज्यादा बेहतर हो जाती है। इसलिए पुरुषों को स्नैक्स के रूप में किशमिश का सेवन जरूर करना चाहिए। हालांकि जिन लोगों को डायबिटीज है, उन्हें इसका सेवन अपने डॉक्टर से पूछकर सीमित मात्रा में ही करनी चाहिए।

खजूर

खजूर को आज से नहीं, सैकड़ों सालों से पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने और गुप्त रोगों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। खजूर पर हुई कई रिसर्च में भी ये बात सामने आ चुकी है कि खजूर खाने से स्पर्म काउंट और क्वलिटी बढ़ती है तथा रिप्रोडक्टिव सिस्टम (प्रजनन तंत्र) स्वस्थ रहता है।

खजूर में एस्ट्राडिओल और फ्लैवोनॉइड्स नामक दो प्रमुख कंपाउंड होते हैं, जो इसे पुरुषों के लिए खास बनाते हैं। खजूर दुनियाभर में मेल फर्टिलिटी को ठीक करने के लिए खाया जाने वाला सबसे पॉपुलर फूड है।

यही नहीं, खजूर का सेवन महिलाओं के स्तनों का आकार बढ़ाने में भी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा खजूर के सेवन से पुरुषों में कामुकता और स्टैमिना भी बढ़ते हैं।

इसे भी पढ़ें-

अधिकतर पुरुषों में हो रही है टेस्टोस्टेरोन की कमी, एक्सपर्ट ने एक्सरसाइज को बताया बेस्ट इलाज

पुरुषों की यौन शक्ति बढाती है ये स्मूदी

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।